AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में आज भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां मुरसान सादाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि मथुरा के राया कोतवाली इलाके के मनीनावारी गांव के रहने वाले 26 साल का लखन अपने चचेरे भाइयों 22 साल के विनोद और 20 साल अरुण (20) के साथ एक रिश्तेदारी में आगरा के टेढ़ी बगिया जा रहा था। तीनों बाइक पर सवार थे। इस दौरान मुरसान सादाबाद रोड पर एक कोल्ड स्टोरेज के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर लखन और विनोद को मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के परिवार को सूचना दी। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के गांव में मातम छा गया। लखन ने अपने पीछे 3 बच्चों को बिलखते छोडा है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

