अयोध्या में रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ीअयोध्या में रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

AYODHYA ZONE BUREAU: 22 जनवरी 2024 को सदियों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम के राघव स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी 2024 से सभी रामभक्तों को मंदिर में दर्शन-पूजन की अनुमति दी गई। ऐसे में अयोध्या की सड़कों से लेकर मंदिर से अंदर तक रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने अराध्य के दर्शन-पूजन के लिए आतुर नजर आया। बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब 5 लाख लोगों ने राम मंदिर में दर्शन पूजन किया।

वहीं, अयोध्या में रामभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों के उमड़ते सैबाल के चलते दर्शन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन होंगे। अयोध्या के DM नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती और भोग के दौरान ही थोड़ी देर के लिए श्रद्धालुओं को रोका जाएगा।

बता दें कि हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद अयोध्या की सड़कों पर लगातार रामभक्तों की भारी भीड़ मौजूद है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी, इसका अंदाजा सभी को था। इसके मद्देनजर व्यवस्था बनाए रखने और सभी को दर्शन-पूजन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी भी कर रखी थी। इसके बावजूद कई बार हालात बेकाबू होते नजर आए और ऐसे हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई आला अधिकारियों को लखनऊ से फौरन अयोध्या आना पड़ा।

अधिकारियों को भेजने के कुछ देर बाद ही CM योगी भी अयोध्या पहुंचे और कमान अपने हाथों में ले ली। सबसे पहले उन्होंने रामकथा कुंज में रामभक्तों के दर्शन-पूजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक भी रहे।

इस बीच CM योगी ने देश के हर कोने से आ रहे रामभक्तों से संयम और सहयोग की अपील की है। CM योगी ने रामभक्तों से कहा है कि अयोध्या में उमड़े जनसमुद्र के बीच सबको रामलला के दर्शन हों, इसके लिए  संयम बनाये रखें। ज्यादा भीड़ से दर्शनार्थियों को असुविधा होगी। ऐसे में सभी लोग श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि सरकार, न्यास और प्रशासन हर एक रामभक्त को सुविधापूर्वक दर्शन कराने का प्रयास कर रहा है। 

पहले दिन 1 घंटे पहले खोले गए राम मंदिर के कपाट
अयोध्या में सदियों की प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी 2024 को भगवान राम अफने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए तो राम भक्तों का उत्साह जबरदस्त तरीके से नजर आया। 23 जनवरी 2024 को हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद सड़कों पर रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। धर्मपथ, राम पथ और श्रीरामजन्मभूमि पथ पर लोगों की भारी भीड़ लगातार बनी रही। लोगों में मंदिर के अंदर जाने के लिए होड़ मच गई। कुछ लोगों को चोट लगने की भी सूचना आई। बता दें कि भीड़ के चलते राम मंदिर के कपाट 1 घंटे पहले खोले गए थे। इस दौरान खचाखच भीड़ के बीच से होकर ATS और RAF के कमांडो मंदिर के अंदर दाखिल हुए। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद दोपहर तक करीब 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए और रात तक करीब 3 लाख भक्तों ने दर्शन कर लिए।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ी UP HIGHLIGHTS की बड़ी ख़बरें –

RAMOTSAV: पूरे देश में श्रीराम ज्योति प्रज्वलित कर मनाई गई दीपावली.. हर तरफ रामधुन, भावविभोर हुए लोग.. लेजर शो की रोशनी में राम मंदिर, देखिए सभी तस्वीरें

RAM MANDIR INAUGURATION: अयोध्या में भगवान के राघव स्वरूप की हुई प्राण प्रतिष्ठा.. ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में हुआ विग्रह का अभिषेक.. PM मोदी के साथ सभी ने की पूजा

RAM MANDIR INAUGURATION: आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा.. फूलों से सजा मंदिर, PM मोदी कार्यक्रम होंगे शामिल.. रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह

RAM MANDIR INAUGURATION: रामोत्सव मना रहा देश.. निकाली गईं शोभा यात्राएं, रामधुन पर झूम रहे भक्त.. अनुष्ठान के बाद अब ‘प्राण प्रतिष्ठा’  

RAM TEMPLE INAUGURATION: गर्भगृह में स्थापित हुई रामलला की मूर्ति.. सभी ने किए अपने प्रभु के दिव्य दर्शन.. अब अंतिम चरण में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

RAM TEMPLE INAUGURATION: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से औपचारिक अनुष्ठान.. 22 जनवरी को ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में होगा मूर्ति का अभिषेक.. जानिए अब तक का अपडेट

RAM TEMPLE INAUGURATION PROGRAM: 22 जनवरी को UP के सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी.. शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी.. योगी सरकार ने ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम’ के मद्देनजर दिया आदेश

RAM TEMPLE INAUGURATION: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पहुंचा उपहार, मिष्ठान और पूजा का सामान.. आगरा से पेठा, मथुरा से लड्डू और कन्नौज से भेजा गया है इत्र

RAM TEMPLE INAUGURATION INVITATION: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह.. घर-घर पूजित अक्षत से दिया जा रहा निमंत्रण.. संतों को अलग से भेजा रहा विशेष आमंत्रण कार्ड.. जानिए मंदिर की खास बातें

RAM TEMPLE INAUGURATION: चित्रकूट से कौशांबी पहुंची श्रीराम चरण पादुका यात्रा.. गोस्वमी तुलसीदास के ससुराल में हुआ भव्य स्वगत.. जल्द अयोध्या पहुंचेगी यात्रा

RAM TEMPLE INAUGURATION: प्रयागराज में लॉन्च किया गया राम भक्ति के गीतों से सजा ये म्यूजिक एल्बम.. सोशल मीडिया पर खूब किया जा रहा पसंद.. प्रियांशु और आशीष ने दी है आवाज

PM MODI AYODHYA VISIT: बेहद खास रहा PM मोदी का अयोध्या दौरा.. इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमृत भारत ट्रेन के साथ ही कई परियोजनाओं की दी सौगात.. कहा- 22 जनवरी को अपने घरों में जलाएं श्रीराम ज्योति

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *