PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज के मुट्ठीगंज में 19, 20 और 21 अक्तूबर को होने वाले तीन दिवसीय दशहरे की रोशनी की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न रोशनी कमेटियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की गई। न्यू बाल संघ रोशनी कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र केसरवानी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मुट्ठीगंज का चौराहा दशहरे की शान है। इसकी भव्यता के लिए शानदार लाइटिंग की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष मुट्ठीगंज चौराहे की चारों रोशनी कमेटियां प्राचीन और आधुनिक डिजिटल लाइटिंग सिस्टम से सजावट करेंगी। इससे दशहरे की जगमगाहट और खूबसूरत बनेगी। चौराहे पर 50 फीट का भव्य लाइटिंग गेट लगाया जाएगा। इस गेट पर भगवान श्री राम के प्राचीनतम प्रासंगिक चित्रण को दर्शाया जाएगा। यह चित्रण भक्तों के मन को भाएगा।

कमेटी के मंत्री राजेश केसरवानी ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि नवमी, दशमी और एकादशी को रोशनी की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुट्ठीगंज के चारों मार्ग की रोशनी कमेटियां ( न्यू बाल संघ रोशनी कमेटी, सहयोग व्यापार मंडल रोशनी कमेटी, बाल संघ रोशनी कमेटी और मुट्ठीगंज रोशनी कमेटी गोलघर व्यापार मंडल रोशनी कमेटी) मेले को भव्य बनाएंगी। बैठक में राजेश केसरवानी, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अनमोल गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, राजकुमार केसरवानी, सतीश चंद्र केसरवानी, सतीश केसरवानी और संतोष अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed