filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.042222; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 44; brp_del_th: 0.0041,0.0047; brp_del_sen: 0.1000,0.1000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 284.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;

– गैस एजेंसी में उचित वजहों का जिक्र करते हुए ही प्रार्थना पत्र देने के बाद ही मिल सकेगा सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलिं

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: एक अक्तूबर से बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (बीबीए) करवा चुके लोगों को ही सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलिंडर मिल सकेगा। जिन लोगों का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं है, उनके लिए कमर्शियल दर पर तो सिलिंडर आसानी से उपलब्ध रहेगा, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी में उचित वजहों का जिक्र करते हुए ही प्रार्थना पत्र देने के बाद ही बीबीए की प्रक्रिया हो सकेगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक मंत्रालय ने इस संबंध में तेल कंपनियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत बीबीए नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स भी अपने उन उपभोक्ताओं को एक बार फिर संपर्क करने की कोशिश में जुटे हैं, जिन्होंने अब तक बीबीए नहीं करवाया है। उपभोक्ताओं को पहले 20 जून तक बीबीए पूरा करने के लिए कहा गया था। समय सीमा को 31 जुलाई, सात अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, सात सितंबर और अंत में 14 सितंबर तक बढ़ाया गया। प्रयागराज में अब तक इंडेन गैस के 84, भारत गैस के 86 और एचपी गैस के 83 फीसदी उपभोक्ताओं की हो ई-केवाईसी चुकी है।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के प्रयागराज मंडल के महामंत्री मोहित मिश्रा ने बताया कि बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की मुश्किल एक अक्तूबर से बढ़ सकती है। एलपीजी डायवर्सन को रोकने के लिए उठाए जा रहे इस कदम के संबंध में डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी स्पष्ट जानकारी दे दी गई है। बीबीए नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को प्रार्थना पत्र देना होगा। कंपनी की ओर से प्रार्थना पत्र स्वीकृत होने के बाद ही सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर मिल सकेगा।

गैस एजेंसियां बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन के लिए बचे अपने उपभोक्ताओं से लगातार कर रही अपील

घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ता 30 सितंबर तक बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (बीबीए) आसानी से करा सकते हैं। इस दौरान बीबीए नहीं कराने पर उन्हें एक अक्टूबर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गैस एजेंसियों की कोशिश है कि इस दौरान उनके बाकी बचे उपभोक्ताओं का भी बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन हो जाए। इसके लिए गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को कॉल और मैसेज करके लगातार बीबीए के लिए कहा जा रहा है। वहीं, उपभोक्ता भी लगातार गैस एजेंसियों में बीबीए के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed