filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.004668; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;zeissColor: bright;

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के नवनिर्मित धर्मशाला सत्कार भवन का उद्घाटन बुधवार को किया गया। महात्मा गांधी मार्ग स्थित केपी कम्युनिटी सेंटर के बगल इसका उद्घाटन कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने किया। धर्मशाला में 15 कमरे और दो हॉल हैं। इसे आर्थिक रूप से कमजोर कायस्थ परिवारों को कम किराए दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।


चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि यह धर्मशाला उन लोगों को समर्पित है, जिनकी आय कम है और जिन्हें मांगलिक कार्यों या मेहमानों को ठहराने में दिक्कतें आती हैं। धर्मशाला के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जो पहली मंजिल पर स्थित कमरों और हॉल को आर्थिक रूप से कमजोर कायस्थ परिवारों को निशुल्क देने पर भी विचार करेगी। इसके लिए प्रक्रिया आवेदन पत्र के जरिये होगी। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल सकेगी।


इससे पहले उद्घाटन समारोह ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। इसके बाद शिलापट का उद्घाटन कर रिबन काटा गया। शाम के समय सुंदरकांड का पाठ कर प्रसाद वितरण हुआ। पूजा में मुख्य जजमान कौशलेंद्र नाथ सिंह रहे।


उद्घाटन समारोह में पूर्व महापौर और कायस्थ पाठशाला के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह के साथ ही टीपी सिंह, वीएस लाल, एसडी कौटिल्य, अनिल कुमार श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, अजय कुमार और अखिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही। कायस्थ पाठशाला के प्रवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed