filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.170656; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0014,0.0000; brp_del_sen: 0.1000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 256.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;zeissColor: bright;


प्रयागराज। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी के लिए तारीख अब 14 सितंबर तक कर दी है। प्रयागराज में अब तक करीब 80 फ़ीसदी से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं की केवाईसी हो चुकी है। एपीजी उपभोक्ता तीन तरह से ई-केवाईसी करा सकते हैं।

  1. तेल कंपनियों के एप के जरिये

अपने घर पर ही तेल कंपनियों ( इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के एप के जरिये उपभोक्ता ई-केवाईसी कर सकते हैं। भारत गैस की एक एजेंसी के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्ले स्टोर से हैलो बीपीसीएल एप डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। इसके बाद लोगो पर क्लिक करके आधार फेस आरडी एप इंस्टॉल करें। फिर कंप्लीट ई-केवाईसी पर क्लिक करके प्रोसीड पर क्लिक करें।

वहीं, इंडेन गैस की एक एजेंसी के कर्मचारी विशाल कुशवाहा ने बताया कि प्ले स्टोर से इंडियन ऑयल वन एप इंस्टॉल करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिये लॉग-इन करके इंडेन के विकल्प पर जाएं। यहां अपना कंज्यूमर नंबर अंकित करके ई-केवाईसी कर सकते हैं।

  1. गैस एजेंसी के कार्यालय पर जाकर

अपने गैस एजेंसी के कार्यालय पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। भारत गैस की एक एजेंसी के मैनेजर कृष्णा पांडेय और इंडेन गैस की एक एजेंसी के मैनेजर भुवेश्वर पाठक ने बताया कि इस दौरान आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासबुक और आधार नंबर अपने साथ ले जाना चाहिए।

  1. सिलिंडर डिलीवरी करने वाले कर्मी के जरिये

एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी करने वाले कर्मी के जरिये भी ई-केवाईसी कराया जा सकता है। इंडेन गैस एक एजेंसी के कर्मचारी गुंजन गुप्ता और भारत गैस की एक एजेंसी के कर्मचारी राहुल शुक्ला ने बताया कि इसके लिए डिलीवरी करने वाले कर्मी को रजिस्टर मोबाइल नंबर, कंज्यूमर आईडी और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed