HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति के लिए नया नियम लागू कर दिया है। इसके तहत 14.2 किलोग्राम का दो सिलेंडर का कनेक्शन रखने वालों को दूसरा सिलिंडर 35 दिन बाद मिलेगा। लेकिन, 14.2 किलोग्राम का एक सिलेंडर का कनेक्शन रखने वालों को 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर मिलेगा। 10 किलोग्राम का दो सिलेंडर रखने वालों को 25 दिन बाद और एक सिलेंडर रखने वालों को 18 दिन बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। पांच किलोग्राम का दो सिलिंडर रखने वालों को 12 दिन बाद और एक सिलेंडर रखने वालों को नौ दिन बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा।
प्रयागराज में में नहीं खुला मंजू चंद्रा गैस सर्विस का कार्यालय, एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान रहे उपभोक्ता
कई गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी कतार में लगना पड़ रहा है और बुकिंग के कुछ दिन बाद ही सिलिंडर मिल पा रहा है। लेकिन, सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना प्रयागराज में अशोक नगर के बहुगुणा मार्केट स्थित मंजू चंद्रा गैस सर्विस से जुड़े उपभोक्ताओं को करना पड़ा रहा है। मंगलवार को इस गैस एजेंसी को खोला ही नहीं गया। ऐसे में कई उपभोक्ता काफी परेशान हुए। इससे पहले सोमवार को कार्यालय को खोलकर एक कर्मचारी चला गया था और कोई भी कर्मचारी तीन घंटे से अधिक समय तक आया ही नहीं था।

