HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध का असर अब घर के चूल्हे पर गहराता जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ने के बाद बुकिंग में भी समस्या आ रही हैं। कॉल या व्हाट्सअप के जरिए एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोग गैस एजेंसियों के कार्यालय तक आकर यह समस्या बता रहे हैं। जवाब में उन्हें सर्वर नहीं चलने की समस्या बताई जा रही है। ऐसे में उपभोक्ता लगातार सवाल उठा रहे हैं कि अब जब बुकिंग ही नहीं हो रही तो कैसे एलपीजी सिलेंडरकैसे मिलेगा।

वहीं, जिन लोगों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने वाली तारीख यानी सात मार्च से एक या दो दिन पहले बुकिंग करवा ली थी, उन्हें बढ़े हुए दाम का संशोधित बिल तो मोबाइल पर मिल गया, लेकिन सिलेंडर की डिलीवरी आसानी से नहीं हो पा रही है। उन्हें भी गैस एजेंसियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट और होटल संचालक भी एलपीजी सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। वो भी लगातार गैस एजेंसियों के संचालकों को कॉल करके या उनसे मिलकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने के लिए बात कर रहे हैं। जिन घरों में शादियां या कोई अन्य समारोह है, उन्हें भी गैस सिलेंडर का इंतजाम कर पाना मुश्किल हो रहा है।

गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक प्लाटों से ही सिलेंडर की कम सप्लाई हो रही है और घरेलू उपभोक्ताओं को ही सिलेंडर की सप्लाई में प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश मिले हैं। उनके मुताबिक व्यवसायिक सिलेंडर बेहद कम उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। नए नियम के तहत 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल नियंत्रित तौर पर ही एलपीजी गैस की सप्लाई की जानी है।

प्रयागराज में रेस्टोरेंट संचालक आरके सिंह ने कहा 10 मार्च तक तो काम चल गया, लेकिन अब कमर्शियल सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो रहा है। दो दिन बाद दिए जाने की बात गैस एजेंसी की ओर से कही जा रही है। प्रयागराज के रहने वाले देवेंद्र आर्य ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसी के कार्यालय में आकर पूछने पर सर्वर की दिक्कत बता रहे हैं। समझ नहीं आ रहा एलपीजी सिलेंडर नहीं मिला तो कैसे काम चलेगा। प्रयागराज के रहने वाले सरताज अहमद ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर बुक किया तो डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) ही नहीं आया। इसके बिना सिलेंडर मिल नहीं सकता। गैस एजेंसी के कार्यालय में आकर पूछने पर सर्वर की दिक्कत बता रहे हैं।

प्रयागराज में गैस एजेंसी संचालिका कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई कम हुई है। कमर्शियल सिलेंडर प्लांटों से एजेंसी तक नहीं पहुंच रहे। लेकिन नए नियमों के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए सिलेंडर उपलब्ध भी करवाए जा रहे हैं। कई शहरों के मुकाबले प्रयागराज में एलपीजी सिलेंडर को लेकर स्थिति नियंत्रण में है और उम्मीद है जो दिक्कतें आ रही हैं, उसमें सुधार हो जाएगा।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री मोहित मिश्रा ने बताया कि यह वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना और इस समय एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई में नए नियम लागू किए गए हैं। साथ ही सप्लाई भी पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से प्रभावित हुई है। ऐसे में कई लोग पेनिक बुकिंग भी करवा रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई कम किए जाने के लिए कहा गया है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई आवश्यकता के मुताबिक की जा रही है।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने कहा किएलपीजी गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। विवाह घर और होटल आदि में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग होता है और बाजार में कमर्शियल गैस सिलेंडरकी बहुत ही दिक्कत है। इस वजह से जिनके यहां शादी है, वह परेशान हैं कि इंतजाम कैसे करें। सरकार को इस दिशा में उच्च कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जिससे जिनके यहां शादी है, उन लोगों को परेशानी ना हो।

डियन ऑयल एलपीजी हेड राजन रंजन ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ने और 25 दिनों बाद ही दूसरा एलपीजी सिलिंडर मिलने के तहत सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध से एलपीजी गैस की सप्लाई पर फर्क पड़ रहा है। वहीं, होली के त्योहार के दौरान छुट्टियों की वजह से भी सप्लाई पर फर्क पड़ा। घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर की सप्लाई में प्राथमिकता दिया जा रहा है। मौजूदा हालात में घरेलू उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कुछ बदलाव जरूरी है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UNDER-19 CRICKET WORLD CUP: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में शामिल रहे प्रयागराज के किशन, कहा- एशिया कप में हुई हार को पूरी टीम ने सकारात्मक तौर पर लिया

MEDIA UPDATE: वॉशिंगटन पोस्ट की राह पर चलता दिख रहा NDTV… अरबों की दौलत के बावजूद पत्रकारों को कर रहे जॉबलेस

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *