HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: एलपीजी सिलिंडर के उपभोक्ता सिलिंडर की कॉल या व्हाट्सअप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग से लेकर गैस मिलने तक के हर चरण में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बुकिंग की समस्या के समाधान के लिए गैस एजेंसी के काउंटर पर बैठे कर्मचारी रात 10 से सुबह छह बजे के बीच बुकिंग की सलाह दे रहे हैं।
वहीं, जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हो जा रही है, उन्हें डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) आसानी से नहीं मिल रहा है। इसके बाद जिसे डीएसी किसी तरह मिल रहा है, उसे ईकेवाईसी कराने और होम डिलीवरी की सुविधा बंद होने की बात कही जा रही है। साथ गैस लेने के लिए एजेंसी के पास ही लाइन लगाकर एलपीजी सिलिंडर लेने की सलाह काउंटर पर बैठे लोग दे रहे हैं।
ऐसे में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं को हर चरण की समस्या के समाधान के लिए लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय अधिकारी इस समस्याओं के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
मेरा घर प्रयागराज के सलोरी में हैं। दो दिन से एलपीजी सिलिंडर बुक करने की कोशिश कर रहा हूं। गैस एजेंसी के काउंटर पर बैठे कर्मचारी रात 10 से सुबह छह बजे के बीच बुकिंग की सलाह दे रहे हैं। – शिवमंगल, स्थानीय निवासी
मेरा घर प्रयागराज के राजापुर में हैं। अंदाजा नहीं था एलपीजी सिलिंडर ऐसी दिक्कत आ आएगी। घर में एलपीजी सिलिंडर की आवश्यकता है, लेकिन मिल नहीं रहा।– सीएल केसरवानी, स्थानीय निवासी
तीन दिन से एलपीजी सिलिंडर बुक करने की कोशिश कर रहा हूं। गैस एजेंसी के काउंटर पर बैठे कर्मचारी दिन में सर्वर डाउन होने की दिक्कत बता रहे हैं। रात को बुकिंग की सलाह दे रहे हैं। – राजेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
मेरा घर प्रयागराज के दारागंज में हैं। होली के दिन के दौरान एलपीजी सिलिंडर बुक किया था। डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) भी आया, लेकिन अब तक एलपीजी सिलिंडर नहीं मिला।- पवन कुमार, स्थानीय निवासी
मैं प्रयाग स्टेशन के पास रहता हूं। गैस एजेंसी के काउंटर पर बैठे कर्मचारी होम डिलीवरी की सुविधा बंद होने की बात कह रहे हैं। एजेंसी के पास ही सुबह से कतार में खड़े होने की सलाह दे रहे हैं। – एसपी सिंह, स्थानीय निवासी

