AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस संसदीय सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते ही आचार संहिता लागू हो गई और स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुट गया। प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक हलचलें भी तेज हो गई। अभी हाथरस सीट पर प्रमुख दलों में केवल समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है।ऐसे में अन्य प्रमुख दलों की गतिविधियों पर भी लोगों की नजर लगी हुई है। हाथरस लोकसभा सीट में हाथरस, सादाबाद, सिकंद्राराऊ, छर्रा और इगलास विधानसभा सीट शामिल हैं। इसमें छर्रा और इगलास विधानसभा सीट अलीगढ़ जिले में शामिल हैं, जबकि हाथरस, सिकंद्राराऊ और सादाबाद विधानसभा सीट हाथरस जिले में शामिल हैं।

हाथरस संसदीय सीट पर 7 मई को चुनाव होगा। इसके लिए जो चुनावी कार्यक्रम तय हुआ है, उसके हिसाब से अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन 19 अप्रैल तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल, नाम वापसी 22 अप्रैल और मतदान 7 मई को होगा। मतगणना 4 जून को होगी। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद यहां प्रशासन तैयारी में जुट गया। जिले में आचार संहिता लागू हो गई। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने मतगणना स्थल एमजी पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया।बता दें की हाथरस में वर्तमान में भाजपा के राजवीर सिंह दिलेर सांसद हैं। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन को हराया था। दिलेर को 684299 वोट मिले थे और रामजी लाल सुमन को 424091 वोट मिले थे। हाथरस में कुल मतदाता 18,64, 320 हैं।
भाजपा, बसपा ने घोषित नहीं किए अभी प्रत्याशी
चुनाव की घोषणा होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई हैं। कल यहां सपा ने सहारनपुर निवासी जसवीर वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया था। अभी भाजपा और बसपा ने जहां प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हाथरस लोकसभा सीट भाजपा की विनिंग सीट है। वर्ष 1991 से भाजपा या उसका गठबंधन इस सीट से लगातार जीतता आ रहा है। अब सबकी नजर इस पर लगी है कि भाजपा और बसपा यहां किसे टिकट देगी।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- RAMADAN 2025: माह-ए-रमजान में शब-ए-कद्र के दौरान रात जागकर अल्लाह से दुआ मांगेगे रोजेदार, रहमत बरसने की भी है मान्यता
- NAVRATRI 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा को अर्पित होगा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से आ रहा नारियल, प्रयागराज में इस बार करीब 10 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद
- सीएससी संचालकों की कार्यशाला में रोजगार सृजन के साथ ही ऑनलाइन सुविधाओं पर दिया गया जोर
- PRAYAGRAJ NEWS: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ सेवकों को किया सम्मानित, काव्य चकल्लस में कवियों ने अपनी साहित्यिक होली से किया आनंदित
- PRAYAGRAJ NEWS: माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन, प्रसिद्ध कवियों ने श्रृंगार एवं वीर रस में किया काव्य पाठ