
हाथरस। एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद आगे चल रहे वाहन को उसका चालक लेकर भाग गया।
दरअसल,अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर के गांव कुलबा निवासी रामभवन दुबे (55) पुत्र राममूर्ति दुबे अपनी पत्नी सीता देवी (50), पुत्र राजीव दुबे (25),पुत्रवधु हरसीमा (20) और पौत्री वर्षा (तीन) के साथ कार से हरियाणा से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही कार एटा रोड के गांव रतिभानपुर के निकट पहुंची, वैसे ही कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई।
गति तेज होने के कारण कार के उड़े परखच्चे
कार की गति इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रामभवन दुबे की मौत हो गई और कार सवार बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- BIG NEWS
- CITIES UPDATES
- EXPERTS ADVICE
- GOOD NEWS
- JOB OPTIONS
- LATEST TRENDS
- OUR LIFESTYLE
- PUBLIC VOICE
- SPECIAL GALLERY
- ZONAL REPORTS

