AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस लोकसभा सीट से वर्तमान भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सांसद की मौत की खबर से समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और साथ ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अलीगढ़ के वरुण हॉस्पिटल में उपचार के दौरान सांसद की मौत हुई है। राजवीर ने शुक्रवार को ही अनूप वाल्मीकि के लिए चुनाव प्रचार किया था। राजवीर दिलेर भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
पिता की सियासत का ज्यादा लाभ नहीं मिला
लोकसभा 2024 में बीजेपी ने हाथरस में वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री अनूप वाल्मीकि को दिया है। राजवीर दिलेर के पिता इस सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं लेकिन पिता की सियासत का राजवीर दिलेर को ज्यादा लाभ नहीं मिल सका। सपा ने हाथरस सीट पर जसवीर वाल्मीकि को मैदान में उतारा तो भाजपा ने भी वाल्मीकि को मैदान में उतारा।
![HATHRAS NEWS: भाजपा सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत, 2019 में हाथरस सीट से जीते थे लोकसभा चुनाव 2](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240424_194337.jpg)
पहली बार इगलास से मैदान में उतरे
राजवीर दिलेर को भाजपा ने पहली बार साल 2017 में इगलास विधायक से मैदान में उतारा था और वो चुनाव भी जीते थे। भाजपा ने अचानक 2019 में राजवीर दिलेर को हाथरस लोकसभा से मैदान में उतार दिया। राजवीर दिलेर को करीब ढ़ाई लाख वोटों से जीत हासिल हुई। राजवीर दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर भाजपा की टिकट पर अलीगढ़ की कोल विधानसभा से पांच बार विधायक रहे और हाथरस लोकसभा से लगातार चार बार सांसद रहने का रिकार्ड भी उनके नाम है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- MAHAKUMBH 2025: वसंत पंचमी पर महाकुंभ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब… श्रद्धालु, साधु-संत और महामंडलेश्वर कर रहे संगम में अमृत स्नान
- SONBHADRA NEWS: सोनभद्र में भीषण हादसा.. डिवाइडर तोड़कर बेकाबू ट्रेलर ने कार को राैंदा.. मासूम सहित 6 की माैत
- MAHAKUMBH 2025: महाकुंभ हादसे पर गठित न्यायिक जांच आयोग की पहली बैठक हुई.. कल प्रयागराज आएंगे आयोग के सदस्य… प्रशासन बता रहा 30 की मौत
- MAHAKUMBH 2025: महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़.. 17 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, 50 से ज्यादा घायल.. अखाड़ों का अमृत स्नान नहीं करने की घोषणा
- MAHAKUMBH 2025: महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने ली संन्यास दीक्षा, किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक के बाद बनीं महामंडलेश्वर