AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस जंक्शन कस्बे में हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने मैक्स को गौ मांस होने के शक में पकड़ लिया। यहां पर पुलिस आ गई। पुलिस ने गाड़ी के खुलवाकर जांच की तो उसमें मरे हुए पशुओं की हड्डियां मिली। यहां पर पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई।

हिंदूवादी संगठनों ने पकड़ी गाड़ी
अलीगढ़ के अतरौली निवासी इमरान मैक्स पिकअप गाड़ी में सादाबाद के रहने वाले पप्पू के यहां से मरे हुए पशुओं की हड्डियां लोड कर सिकंदराराऊ निवासी अयूब की फैक्ट्री में ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सादाबाद निवासी पप्पू के यहां मरे हुए पशुओं की हड्डियों का गोदाम है। वहीं से मैक्स पिकअप में हड्डियों को लोड कर सिकंदराराऊ ले जाया जा रहा था। इसी बीच हिंदूवादी संगठन के लोगों को सूचना मिली के मैक्स में गौ मांस को ले जाया जा रहा है। इस पर लोगों ने हाथरस जंक्शन में सिकंदराराऊ रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट गाड़ी को रोक लिया। यहां पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को भी इस मामले की सूचना दे दी, जिससे हड्डियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा सके। वहीं पुलिस अब मामले की हड़ताल में जुटी है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

