AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में एक बाइक सवार लड़के को राह चलती लड़की से छेड़खानी करना उस वक्त महंगा पड़ा गया, जब संतुलन बिगड़ने की वजह से उसे बाइक रोकनी पड़ी। इस दौरान लड़की ने अपने पैर से चप्पल निकालकर लड़के पर धड़ा-धड़ा चला दी। इससे पहले लड़का संभल पाता लड़की की धुनाई कर मौके से भाग निकली। मनचले के साथ हुई ये घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। पुलिस को भी मामले की जानकारी हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि शहर के एक इलाके में रहने वाली किशोरी घरों में कामकाज करती है। जब वो शहर की बसंत बाग कॉलोनी में जा रही थी तो उसे अकेले देखकर एक बाइक सवार वहां आया और उसके साथ छेड़खानी कर दी। बाइक सवार जैसे ही वहां से मुड़ा तो डगमगा कर नाली में चला गया। इसी बीच किशोरी ने भी अपनी चप्पल उतारी और सिर पर चप्पल मारी और भाग गई। अपने आप को पिटता देख बाइक सवार वहां से बाइक लेकर भाग गया। इसके बाद वहां कुछ लोग भी इकट्ठे हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया है। अभी इस बाइक सवार का पता नहीं चला है। उसकी बाइक पर भी कोई नंबर नहीं लिखा था। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

