AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में फैल रहे अवैध कॉलोनियों के जाल को प्रशासन काटने की तैयारी कर चुका है। सभी अवैध कॉलोनियों पर जल्द ही प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। इस महा अभियान में कई विभागों के अफसर शामिल होंगे। शहर और आस-पास विनियमित क्षेत्र में तमाम अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही है। अफसरों की मानें तो लोगों को ठगा जा रहा है। स्वीकृत कॉलोनी बताकर उनसे मोटी रकम ली जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की पूरी योजना बना चुका है।
प्रशासन ने मीतई से लेकर नगला उम्मेद तक जितनी भी अवैध कॉलोनी हैं, उनकी पूरी सूची तैयारी कर ली है। इसमें खोड़ा हजारी, कलवारी रोड, नगला अलगर्जी, मैण्डू रोड, मैण्डू स्टेशन के सामने, हतीसा, लहरा रोड, कोटा रोड सहित कई इलाके चिन्हित किये हैं। उन सभी कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने की पूरी तैयारी है। जो भी अवैध निर्माण हुए हैं उन्हें ढहाया जाएगा।

हाइवे से बनाए कॉलोनी को अवैध रास्ते
अवैध कॉलोनी बना रहे लोगों ने आगरा-अलीगढ़ बाईपास यानि एनएचआई मार्ग पर बिना किसी अनुमति के अपनी अपनी कॉलोनियों के लिए अवैध रूप से रास्ते बना डाले हैं। इसलिए एनएचआई भी इस अभियान में शामिल होगी। कॉलोनियों के लिए जा रहे रास्तों को बंद किया जायेगा।
बिना मानचित्र के नहीं बनेंगे मकान
विनियमित कार्यालय से मकान बनाने से पहले नक्शा पास कराना अनिवार्य है, लेकिन शहर में बिना नक्शा पास कराये ही लोग धड़ल्ले से मकान और दुकानों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे लोगों को तत्काल से अपना नक्शा पास कराना होगा। अन्यथा विनियमित कार्यालय की ओर से उन पर जुर्माना लगाया जायेगा। ऐसे मकान और दुकानों का सर्वे शुरू हो गया है।
बाईपास पर बने होटल ढाबों पर होगा एक्शन
आगरा अलीगढ़ बाईपास पर बने बिना अनुमति के होटल और ढाबे संचालित हैं। उन पर भी प्रशासन कार्रवाई करेगा। सभी होटल ढाबों की लिस्ट तैयारी हो चुकी है। उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जायेगा। विनियमित क्षेत्र, जेई, अतुल शर्मा ने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले लोग विनियमित क्षेत्र के ऑफिस में आकर जानकारी कर लें। उसके बाद ही प्लॉट खरीदें। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। नया मिल में बेच डाले सरकारी पार्क।जेई विनियमित क्षेत्र अतुल शर्मा का कहना है कि शहर की नया मिल कम्पाउड में ओमश्री गणेश सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने करीब बीस साल पहले कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत कराया था। कॉलोनी में चार पार्क थे। कॉलोनाइजरों ने कॉलोनी के पार्कों को बेच डाला है। उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
