AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 2.50 लाख रुपये की नगदी का थैला लूट लिया। घटना को अंजाम देना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

दरअसल, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा निवासी शिव कुमार पुत्र रामलाल कस्बा महौ में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मित्र हैं। 10 फरवरी की शाम को वह अपना सेंटर बंद करके बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी गांव दतौरा से पहले स्थित सेंगर नदी की पुलिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर शिव कुमार के पास मौजूद नकदी का थैला लूट लिया और फरार हो गए।
सेंटर बंद कर घर जा रहा था बैंक मित्र
बैंक मित्र शाम को अपना सेंटर बंद करके बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी गांव दतौरा से पहले स्थित सेंगर नदी की पुलिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैंक मित्र के पास मौजूद नकदी का थैला लूट लिया और फरार हो गए। थैले में 2.50 लाख रुपये थे।

पीड़ित ने घटना की दी जानकार
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित शिव कुमार ने बताया की थैले में 2.50 लाख रुपये थे। शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और घटना के संबंध में छानबीन की। फिलहाल पुलिस इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।

- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- BIG NEWS
- CITIES UPDATES
- EXPERTS ADVICE
- GOOD NEWS
- JOB OPTIONS
- LATEST TRENDS
- OUR LIFESTYLE
- PUBLIC VOICE
- SPECIAL GALLERY
- ZONAL REPORTS

