LUKNOW ZONE BUREAU: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और प नेता प्रतिपक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। लाल बिहारी यादव को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। वहीं, उप नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद जासमीर अंसारी को बनाया गया है। इसके साथ ही किरनपाल कश्यप को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वहीं, आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया गया है।
बता दें कि लाल बिहारी यादव विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता रहे हैं। विधान मंडल के उच्च सदन यानी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा पाने के लिए लाल बिहारी यादव कोर्ट भी जा चुके हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी ने ये जिम्मेदारी उनको ही देने का फैसला किया है।
5 मई को 13 सीटों के लिए चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली हैं 3 सीटें
अभी तक समाजवादी पार्टी के पास नेता प्रतिपक्ष बनाने के लायक सदस्य संख्या नहीं थी। 5 मई को 13 सीटों के लिए चुनाव में समाजवादी पार्टी को 3 सीटें मिलीं है। इसके बाद अब विधान परिषद में समाजवादी पार्टी की कुल सदस्य संख्या 10 हो गई है, जो नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आवश्यक सदस्य संख्या के बराबर है।
INDIA POST VACANCY: इंडिया पोस्ट में बंपर वैकेंसी, GDS के 44 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती