AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवारों की जीत हुई है और समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार ही जीते हैं। इस चुनाव में सपा उम्मीदवार जया बच्चन को सबसे अधिक 41 वोट मिले हैं। इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं।

वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने श्री सुमन से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी। सपा नेता भगवती प्रसाद मोनू ने बताया कि रामजीलाल सुमन समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय, अनुभवी और कद्दावर नेता हैं। उनके राज्यसभा पहुंचने पर क्षेत्र और पूरे उत्तर प्रदेश में हर्ष और खुशी का माहौल है।

मजबूती के साथ रखेंगे किसानों की बात
बता दें की निश्चित रूप से सुमन जी उच्च सदन में दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसानों की बात मजबूती के साथ रखेंगे। इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी ने लखनऊ जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं प्रतिष्ठान सोलंकी टूर एंड ट्रेवल्स सासनी पर समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी का जाहिर करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी।
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

