ai

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: माघ मेले में बने अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्रों का दुरुपयोग हो रहा है। ये पुलिसकर्मियों के आरामगाह बन गए हैं। शुक्रवार को वसंत पंचमी के स्नान के दौरान दारागंज स्थित अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्र में पुलिसकर्मी सोते नजर आए। पुलिसकर्मी सूचना केंद्र की खिड़की के ठीक पीछे सो रहे थे और जिन ऑपरेटर को सूचना देने के लिए तैनात किया था, वो पीछे सोफे पर बैठे थे।

इस केंद्र पर सुबह की शिफ्ट में ऑपरेटर अमन पटेल और शाम की शिफ्ट में ऑपरेटर विपिन यादव की ड्यूटी थी। लेकिन, इन्होंने अपनी जगह पुलिसकर्मी को सीट दे रखी थी। पूछने पर दोनों ने बताया कि अक्सर पुलिसकर्मी आकर यहां बैठ जाते हैं।

वहीं, इस मामले में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि सभी पर्यटन सूचना केंद्रों पर पुलिसकर्मी या किसी अन्य को नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि माघ मेला क्षेत्र में चार पर्यटन सूचना केंद्र संचालित हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

NEW YEAR CALENDAR: साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 24 दिन सार्वजनिक और 31 दिन निर्बंधित अवकाश

UP BOARD EXAM 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी10वीं और 12वीं की परीक्षा

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *