PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: कुंभ नगरी प्रयागराज के नैनी इलाके में 11वीं बार ग्राम शिल्प महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। नैनी इलाके में उद्योग नगर के NSIC परिसर में इसका आयोजन पीयूष ग्रामोद्योग सेवा समिति की ओर से आज से 30 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। इसके आयोजन में मां गयत्री संगीत समिति, यमुनापार कलाकर संघ और सौराष्ट्र सेवारा समिति सहयोगी संस्थान की भूमिका में है। वहीं, इस आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश हाईलाइट्स की मीडिया पार्टनर के तौर पर मौजूदगी रहेगी। हमारी टीम की कोशिश आप तक इस आयोजन के सभी प्रमुख अंशों की जानकारी पहुंचाने की होगी।
इसके आयोजन के दौरान स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही कई उत्पाद ब्रिकी के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा यहां हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें मंच पर कई विधाओं में प्रस्तुतियां बच्चों और मंझे हुए कलाकारों की ओर से दी जाएंगी। इस दौरान कार्यशालाओं के जरिए बच्चों को संगीत की कई विधाओं में प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन के मद्देनज़र मां शारदा संगीत समिति में संगीत की कई विधाओं के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन बुधवार (9 अक्टूबर 2024) से शुक्रवार (11 अक्टूबर 2024) तक किया गया। इसके बाद ऑडिशन रविवार (13 अक्टूबर 2024) को हुआ। कई बच्चों ने 3 दिनों के विशेष को प्रशिक्षण के बाद सांस्कतिक संध्या के दौरान होने वाला संगीत की अलग-अलग विधाओं की प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन दिए हैं। मां शारदा संगीत समिति में हुए आडिशन के दौरान उत्तर प्रदेश हाईलाइट्स की टीम भी पहुंची।
उत्तर प्रदेश हाईलाइट्स की टीम से बातचीत के दौरान यमुनापार कलाकार संघ के अध्यक्ष प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन में जहां बड़ी संख्या में शिल्पकार और ग्रामोद्योग से जुड़ी संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगितों में प्रयागराज मंडल के 40 से ज्यादा विद्यालयों के बच्चे और कलाकार शामिल हो रहे हैं। 17 अक्टूबर 2024 से 7 ज्यादा विधाओं में प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान हर दिन के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कई नामी कलाकारों को भी अपनी विशेष प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि ग्राम शिल्प महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दशहरे के बाद और दीपावली से पहले आयोजित होने वाले इस आयोजन में लोग बड़ी संख्या में खरीददारी करने भी पहुंचते हैंं। वहीं, उत्तर प्रदेश हाईलाइट्स की टीम ने पिछले साल इस कार्यक्रम के सभी प्रमुख अंशों की जानकारी आप तक पहुंचाई थी। नीचे दिए गए लिंक के जरिए पिछले ाल के आयोजन को समझा जा सकता है।
ग्राम शिल्प महोत्सव के आयोजन के दौरान पिछलेे साल की ख़बरें–
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-