VARANASI ZONE BUREAU: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल के दौरे पर हैँ। वाराणसी में काशी विध्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद आज आजमगढ़ पहुंचे PM मोदी ने कड़ोंरों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया हैय़ यहां से उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित देश के 7 राज्यों (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश) को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन विकास परियोजनाओं में आजमगढ़ का मंदुरी एयरपोर्ट और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय खास तौर पर शामिल है।
इन विकास परियोजनाओं में आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट सहित नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 9,804 करोड़ की 15 परियोजनाओं हैं। भारतीय रेलवे की 8,176 करोड़ रुपये की 11 जल शक्ति मंत्रालय की 1114 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाएं हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 5 परियोजनाएं है। आवास और शहरी मंत्रालय की 264 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय की 744 और स्टेट सेक्टर की 2 परियोजनाएं है।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने जनसभा को भी संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें आंखों में धूल झोंकती थी। चुनाव के लिए शिलान्यस और लोकार्पण नहीं किए है। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित करना है और इसके लिए लिए तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले PM मोदी शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया। PM मोदी ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में उन्होंने विजयी मुद्रा में त्रिशूल दिखाया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए :
- EXPRESSWAY: 2385 करोड़ रुपये से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का होगा निर्माण, एक घंटे में तय होगा आगरा से अलीगढ़ का सफर
- HATHRAS NEWS: शादी समारोह में युवक ने की हर्ष फायरिंग.. पुलिस ने पिस्टल सहित किया गिरफ्तार.. वीडियो वायरल
- HOLI SPECIAL TRAIN: लोगों को होली स्पेशल ट्रेन का इंतजार, दिल्ली से टूंडला तक चलेगी अनारक्षित ट्रेन
- MAHASHIVRATRI 2024: धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, विश्वनाथ धाम में टूटा पिछला रिकॉर्ड, 10 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- BANDA NEWS: बांदा में पुलिस ने ईृ-