AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के सासनी में एक महिला ने एक युवक की सरेआम बीच सड़क पर धुनाई शुरू कर दी इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पुराने लेन-देन का है। महिला का कहना था कि इस युवक पर उसके रुपए हैं और काफी समय से यह युवक उसके रुपए नहीं दे रहा।मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने युवक को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है
बता दें कि कस्बा सासनी के नानऊ रोड पर महिला एक युवक की पिटाई कर रही थी जिस कारण वहां भीड़ लग गई। जानकारी की तो पता चला कि यह युवक इस युवती का पुराना परिचित है। इस महिला का कहना था कि इस युवक पर उसके रुपए हैं और वह वापस करने में आनाकानी कर रहा है।पुलिस ने युवक का शांतिभंग में किया चालानलोगों के समझाने-बुझाने पर यह युवती शांत हुई।

महिला द्वारा की गई धुनाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली सासनी तक पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों के लोग आ गए और दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। थाने में दोनों पक्ष समझौता करने को भी राजी हो गए, लेकिन पुलिस ने इस युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सासनी के कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला विवाहित है और उसका युवक से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना हुई है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- UNDER-19 CRICKET WORLD CUP: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में शामिल रहे प्रयागराज के किशन, कहा- एशिया कप में हुई हार को पूरी टीम ने सकारात्मक तौर पर लिया
- MEDIA UPDATE: वॉशिंगटन पोस्ट की राह पर चलता दिख रहा NDTV… अरबों की दौलत के बावजूद पत्रकारों को कर रहे जॉबलेस
- MOBILE SCRAP BUSINESS: इन दिनों में चमक रहा मोबाइल स्क्रैब का कारोबार… मोबाइल के खराब पार्ट के मिल रहे कई गुना दाम
- MAGH MELA 2026: माघ मेले में प्रदीप मिश्रा ने दूसरे दिन जारी रखी शिव महापुराण की कथा… कहा- शिव मंदिर में ही मिलेंगे, यह जरूरी नहीं
- BANK STRIKE: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने की हड़ताल… पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य लागू करने की मांग की

