AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। पहली घटना में रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में बुजुर्ग की स्कूटी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बता दें कि पहली घटना का शिकार हुआ ढकपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय भोला पुत्र देवी राम शादी समारोह में कैटरिंग का काम करके अपने परिजनों का भरण पोषण करता था। कल वो कैटरिंग का काम करने एक शादी-समारोह में गया था। वे सड़क के दूसरी तरफ़ जा रहा था। तभी अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे वो घायल हो गया। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस हादसे को लेकर मृतक के परिजनों में मातम छा गया है।
दूसरी घटना में कोतवाली हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव बाद अठवारिया निवासी 75 वर्षीय हरि सिंह 19 फरवरी को स्कूटी से घर जा रहे थे। प्रताप चौराहे के नजदीक रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें आगरा ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
UP HIGHLIGHTS ये ख़बरेंं भी पढ़ें –
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

