AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम के कप्तान और हाईस्कूल के छात्र को 5 मार्च की दोपहर को कुछ छात्रों ने किसी बात को लेकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा और सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। इस वारदात के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
शहर के अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी सौम्य प्रताप सिंह पुत्र धीरज सिंह शहर के राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में दसवीं कक्षा का छात्र है। वो डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल टीम का कप्तान भी है। 5 मार्च को दोपहर के वक्त वो स्कूल से बास्केटबॉल खेलकर शहर के अलीगढ़ रोड पर रहने वाले अपने एक दोस्त के पास जा रहा था। आरोप है कि तभी अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के नजदीक 3 बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। बताया जाता है कि ये युवक शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र थे। सौम्य का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने आते ही उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसको पीटने लगे।

सिर पर ईंट से भी किया हमला, दी तहरीर
जब वो जान बचाने के लिए मंडी समिति परिसर की ओर भागा तो ये युवक यहां भी पहुंच गए। इन युवकों ने लाठी-डंडों से उसको पीटा। आरोप है कि इन युवकों ने सिर पर ईंट से भी हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पीटने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। इस वारदात के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि घायल छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
UP HIGHLIGHTS ये भी पढ़े ख़बर:–
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

