AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस अलीगढ़ जिला कारागार से हत्या के एक मुकदमे में जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए एक बंदी ने खुद को घायल कर लिया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी घायल बंदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। बता दें की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी हरस्वरूप सिंह पुत्र रामबाबू कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में वर्ष 2022 में हुई एक बालक की हत्या के मामले में आरोपित है। इन दिनों वह अलीगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध है। 4 अप्रैल को पुलिस उसे जिला कारागार से जिला न्यायालय में पेशी पर लेकर आई थी। तभी दोपहर में एकाएक किसी धारदार वस्तु से उसने अपने पेट में वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
यह देख सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एकाएक हुई इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। घटना के बाद हवालात की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। इस घटना को लेकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भी चर्चा करते नजर आए। आनन-फानन बंदी को सरकारी वाहन से इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया की अलीगढ़ जिला कारागार से जिला न्यायालय में पेशी पर आए एक बंदी ने नाखून मारकर खुद को घायल कर लिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- फेसबुक पर ट्रेडिंग का झांसा: लखनऊ के युवक से ₹13.29 लाख की ठगी
- लखनऊ इनकम टैक्स ऑफिस में IRS अधिकारी पर हमला, असिस्टेंट कमिश्नर ने किया हमला
- UP : अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोलें- भाजपा ने नौजवानों को दिया धोखा
- GOOD NEWS: संस्कृत बन रही बोलचाल की भाषा, Missed Call Yojna से हुआ 1.21 लाख से अधिक लोगों कापंजीकरण
- योगी सरकार की EV नीति: 30,000 करोड़ निवेश और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य