AGRA-MATHRA ZONE BUEAU: हाथरसृ के कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव करील में मारपीट में घायल हुए युवक की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मुरसान इलाके के करील गांव के रहने वाला 34 साल का जीतू सिंह पुत्र बलवारी लाल के साथ 2 दिन पहले गांव के ही 2 युवकों ने मारपीट की थी। इस दौरान घायल होने पर परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
CO सादाबाद गोपाल सिंह ने कहा कि युवक की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

