AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के सासनी में नगर पंचायत की उदानसीनता दिखाई दी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज दाऊजी मोहल्ले के शिव भक्त नाली के गंदे पानी में होकर मंदिर को पूजा अर्चना करने गए। मंदिर को जाने वाली सड़क पर नाली का पानी भरा पड़ा है। शिकायत के बाबजूद भी नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। जिससे मोहल्ले वासियों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

बता दें कि मोहल्ला दाऊजी में जलभराव की काफी समय से समस्या चली आ रही है। आज तक नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जल की निकासी न होने के कारण नालियों का गंदा पानी हर समय सड़क पर हिंडोले भरता रहता है। मोहल्ले के लोगों के लिए जलभराव की ये समस्या नासूर बन गई है। आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान शिव भक्त जलाभिषेक करने को मंदिर भी गए, लेकिन इस बार भी शिव भक्तों को नालियों के गंदे पानी के बीच से होकर मंदिर जाना पड़ रहा है । मोहल्ले में स्थित मंदिर को सड़क पर ही जलभराव हो रहा है। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मोहल्ले के लोगो ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग भी की गई है, लेकिन नहप पालिका ने मोहल्ले में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई है।
UP HIGHLIGHTS ये भी ख़बरें भी पढ़िए :
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

