AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली वालों ने हत्या की है। इस मामले में सूचना मिलने पर मृतका के परिवार के लोग वहां पहुंचे तो मृतका का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसके पति और अन्य ससुराल के लोग वहां से फरार थे। मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव जाऊ इनायतपुर निवासी 20 वर्षीय ललिता कुमारी की शादी सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी राजेश कुमार के साथ पिछले साल 29 नवंबर को हुई थी। महिला के भाई और अन्य परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के बाद से ही ललिता को उसका पति और अन्य ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। इन लोगों का आरोप है कि पति और अन्य ससुराल के लोगों ने ललिता की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इन लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो ये लोग ललिता की ससुराल पहुंचे। वहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इन लोगों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
UP HIGHLIGHTS की ये भी पढ़े ख़बर:–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

