AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में 25 मार्च 2024 को गांव पोरा में दंपति की निर्मम हत्या हुई थी। इस मामले में अब पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दें कि 25 मार्च की देर रात सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव पोरा में कुछ लोगों ने मामूली विवाद के बाद एक दुकानदार बॉबी और उसकी गर्भवती पत्नी सुनीता की कुल्हाड़ी से काटकर और लाठी डंडों के प्रहार से निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस वारदात के विरोध में लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में कुशवाहा समाज के लोग बुधवार (3 मार्च 2024) को SP ऑफिस में पीड़ित परिवार के साथ आए थे और पुलिस कप्तान से मिलकर कार्वाई की मांग की थी।
इस दौरान लोगों ने कहा कि इस मामले में बाकी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। मृतक के 17 साल के बेटे ने इन दोनों आरोपियों को भी देखा था। इसके अलावा 50-60 लोगों के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। लोगों का ये भी कहना है कि हत्याकांड में 5 लोग शामिल थे। इसलिए इस मुकदमे में बाकी 2 नाम भी बढ़ाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा ने दी जानकारी
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को इस मामले की जानकारी दी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी अपने ‘X’ हैंडल के जरिए पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने कहा है कि इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है, लेकिन नाबालिग पंकज से स्थानीय थाने की ओर से दबाव डालकर आरोपियों को बचाने की नीयत से बर्बरतापूर्वक महिलाओं और पुरुषों को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। 40-50 महिलाओं और 50-60 पुरुषों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया। वारदात में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाए और सरकार पीड़ित अनाथ बच्चों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करें।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- HOLI 2025: होली के रंग में सराबोर हुई कान्हा की नगरी .. बांके बिहारी मंदिर में सोने की पिचकारी से बरसा रंग.. दर्शन के लिए उमड़े भक्त
- ICC CHAMPIONS TROPHY : चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत.. उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने जमकर मनाया जश्न.. सड़कों पर की आतिशबाजी
- UP WEATHER UPDATE: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार.. अब रात का तापमान भी बढ़ेगा.. होली के दिन ऐसा रहेगा मौसम
- PRAYAGRAJ NEWS: महाकुंभ के समापन के बाद संगम क्षेत्र को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर की सभी सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार
- YOGI GOVERNMENT DECISIONS: योगी सरकार का शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला.. गंभीर रोग होने पर 1 लाख रुपये की मदद.. बेटी की शादी के लिए भी बढ़़ाई अनुदान राशि