AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में बहन की शादी के दौरान भाई को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने से युवक के अंदर कुत्ते जैसे लक्षण दिखाई दिए। युवक कुत्ते के जैसे गुर्राते हुए परिवार के लोगों को काटने के लिए दौड़ा। इस दौरान परिजनों में भगदड़ मच गई। वहीं, आनन-फानन में परिवार के लोग युवक का मुंह बन्द कर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की हालत को गंभीर देखते हुए परिजनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

युवक में दिखे कुत्ते के लक्षण
बता दें कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जरैया निवासी धीरेश पुत्र देवदत्त के घर में 5 मार्च को चचेरी बहन की शादी थी। 6 मार्च को शादी समारोह में विदाई के दौरान एक आवारा कुत्ते ने पीड़ित युवक धीरेश के पैर में काट लिया। युवक शादी समारोह के समापन में व्यस्त होने के कारण एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवा पाया। 12 मार्च को करीब एक सप्ताह बाद युवक के अंदर कुत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। युवक कुत्ते की तरह गुर्राते हुए परिजनों को काटने के लिए दौड़ा। घर में मौजूद लोगों में यह देखकर भगदड़ मच गई। परिवार के लोग युवक को रस्सी से बांधकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर्स ने युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया और बाकी उपचार शुरू कर दिया, लेकिन युवक की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
UP HIGHLIGHTS की ये भी ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
