refocus_ok

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: युनाइटेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को प्रयागराज के सभी सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़ताल की। सरकारी बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य लागू करने के समर्थन में बैंककर्मियों ने अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान कई बैंकों में सभाएं कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बैंककर्मियों का संयुक्त प्रदर्शन सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में हुआ। सभा की अध्यक्षता युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष साथी सौरभ कुमार सिंह ने की और संचालन संयोजक मदन जी उपाध्याय ने किया।

मदन जी उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज से बैंककर्मियों ने अपनी उचित मांग के लिए आवाज बुलंद की है। इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में हुई सभा में 600 से अधिक बैंककर्मी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान लगभग सभी बैंककर्मियों ने सहयोग करते हुए अपनी आवाज उठाई है। हड़ताल के दौरान जहां भी सरकारी बैंक की शाखाएं खोलने का प्रयास हुआ, उन्हें बंद करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर हमारी मांग नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर हो जाएंगे। सभा को रामराज यादव, पदम कुमार दूबे, अजीत कुमार पांडेय, शिवम द्विवेदी, मयंक कुमार मिश्रा और अंकित कुमार आदि ने संबोधित किया।

अल्लापुर शाखा पर एकत्रित होगा पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

पंजाब नेशनल बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी शनिवार को अल्लापुर शाखा पर एकत्रित हुए। सभी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी शाखाओं को बंद करवाया। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान हुई सभा में पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी शर्मा, अंकित यादव, विशाल बहल, अमरेंद्र कुमार पटेल, वीपी यादव, सुचित्रा सिंह आदि की मौजूदगी रही।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाएं रहीं बंद, मुख्य प्रबंधक को सौंपा गया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सभी शाखाएं एवं क्षेत्रीय कार्यालय भी हड़ताल की वजह से पूर्णतया बंद रही। प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सभी अधिकारी और कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त सभा का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय अग्रहरि, महामंत्री अनिल सिंह, कार्यकारी महामंत्री अंशु तिवारी, उपाध्यक्ष राम कृष्ण पांडेय आदि ने मुख्य प्रबंधक निश्चल कुमार को ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रबंधक कवींद्र अवस्थी ने इस सफल हड़ताल के लिए सभी सहयोगियों को बधाई दी।

भारतीय स्टेट बैंक की त्रिवेणी शाखा में भी बैंककर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतीय स्टेट बैंक की त्रिवेणी शाखा में भी हड़ताल के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रयागराज अंचल के कई बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यहां प्रदर्शन की अध्यक्षता कामरेड उमाशंकर सरोज ने की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के प्रयागराज अंचल के उपमहामंत्री कामरेड मणींद्र कुमार शुक्ल ने भी इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कॉमरेड विवेक महेंद्र, हितेश कुमार, पूर्व उपमहामंत्री एस सेन गुप्ता,आशाराम, अश्विनी द्विवेदी और सतीश चंद्र केसरवानी आदि उपस्थिति रहे।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

NEW YEAR CALENDAR: साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 24 दिन सार्वजनिक और 31 दिन निर्बंधित अवकाश

UP BOARD EXAM 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी10वीं और 12वीं की परीक्षा

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *