HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: बैंकों में 24 से 26 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक छुट्टी रहेगी। वहीं, 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से की गई है। ऐसे में अगर किसी को बैंक से जुड़ा आवश्यक कार्य करना है तो बृहस्पतिवार को कर सकते हैं। प्रयागराज में अग्रणी जिला प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी को चौथे शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा के चलते बैंकों का काम प्रभावित हो सकता है।

पांच कार्यदिवस लागू करने की मांग के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

बैंक में पांच कार्यदिवस लागू करने की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार शाम को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की प्रयागराज इकाई के बैनर तले बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा के सामने किया गया, जिसमें विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान सभी वक्ताओं ने सभी बैंककर्मियों से 27 जनवरी के राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ने की। वहीं, इकाई के संयोजक मदन जी उपाध्याय ने प्रदर्शन का संचालन किया। इसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने बैज लगाकर किया सांकेतिक हड़ताल

भारतीय स्टेट बैंक के प्रयागराज अंचल की सभी शाखाओं के कर्मचारियों ने बुधवार को बैज लगाकर सांकेतिक हड़ताल किया। इस सांकेतिक हड़ताल का नेतृत्व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन प्रयागराज अंचल के उप महामंत्री कामरेड मणींद्र कुमार शुक्ल ने किया। मणींद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य और अन्य लंबित मांगों के समर्थन में 27 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के क्रम में सांकेतिक हड़ताल किया गया है। इस दौरान कर्मचारियों ने ग्राहकों के हित को ध्यान में रखकर सभी बैंकिंग कार्य भी किया। इस सांकेतिक हड़ताल में सहायक महामंत्री विवेक महेंद्र, सहायक महामंत्री हितेश कुमार, क्षेत्रीय सचिव एसपी गर्ग और सतीश केसरवानी और आंचलिक सचिव अजीत मिश्र आदि ने सहयोग किया।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

NEW YEAR CALENDAR: साल 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 24 दिन सार्वजनिक और 31 दिन निर्बंधित अवकाश

UP BOARD EXAM 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी10वीं और 12वीं की परीक्षा

PRAYAGRAJ NEWS: संगम नोज के नजदीक नहीं बैठने दिए जा रहे तिलक लगाने वाले पंडे, प्रशासन के खिलाफ जताई नाराज

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *