AYODHYA ZONE BUREAU: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार ( 1 मई 2024) को अयोध्या पहुंची और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के बाल स्वरूप के दर्शन करके आरती की। उन्होंने मंदिर के अंदर काफी वक्त गुजारा। रामलला के दर्शन करने के बाद वो संध्या आरती में भी शामिल हुईं।
इससे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया और सरयू तट पर महाआरती में भी शामिल हुई थीं। इस दौरान सरयू घाट पर चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। वहीं, हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।
![AYODHYA NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, सरयू घाट पर महाआरती में भी हुईं शामिल 2](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/05/GMgHeRRaEAAgUYO-749x1024.jpeg)
राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये पहला अयोध्या दौरा था। राष्ट्रपति भवन ने ‘X’ हैंडल के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्याधाम दौरे के संबेंध में जानकारी दी है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहे।इस दौरान अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बता दें कि अयोध्या में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम का दर्शन-पूजन करने के लिए आ रहे हैं।
राष्ट्रपति को भेंट की गई रामलला की मूर्ति
22 जनवरी 2024 को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार भगवान राम के दरबार में पहुंची थी। यहां मुख्य पुजारी ने पूजा करवाया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की एक लघु प्रतिकृति और रामलला की मूर्ति की एक फ्रेमयुक्त तस्वीर भेंट की गई।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –