PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को बैंक बंद रहे। इस दौरान प्रयागराज में कई जगहों पर दोपहर को कई एटीएम भी बंद नजर आए। इसमें यूनियन बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के शटर गिरे रहे। इससे लोगों को निराश होकर दूसरे किसी एटीएम का रुख करना पड़ा।
लूकरगंज में यूनियन बैंक का एटीएम बंद दिखा तो खुल्दाबाद में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बंद रहा। खुल्दाबाद में मौजूद लोगों ने बताया कि यहां एटीएम कई दिनों से बंद है। कटरा में इंडियन बैंक का एटीएम बंद रहा। चौक में शिवचरण लाल रोड और अशोक नगर में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बंद रहा।
वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में थोड़ी देर के लिए सर्वर डाउन की भी समस्या आई। जिला अग्रणी प्रबंधक सुरेंद्र सांखला के मुताबिक बैंकों को तकनीकी वजहों से अपने एटीएम बंद रखने पड़ते हैं।

