AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: ताजनगरी आगरा को मेट्रो की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। आगरा मेट्रो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हरी झंडी दिखाई और आगरा वासियों को मेट्रो की सौगात दे दी। आगरावासी अब मेट्रो का सफर करेंगे। साथ ही आगरा आने वाले पर्यटक भी मेट्रो का लुत्फ उठाएंगे।
![AGRA METRO RAIL : ताजनगरी की खूबसूरती में लगे चार-चांद... अब आगरा मेट्रो ट्रेन में शुरू हुआ लोगों का आवागमन .. जानिए खासियत और किराया 2](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/1065264853-819x1024.jpg)
![AGRA METRO RAIL : ताजनगरी की खूबसूरती में लगे चार-चांद... अब आगरा मेट्रो ट्रेन में शुरू हुआ लोगों का आवागमन .. जानिए खासियत और किराया 3](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/1438788119-819x1024.jpg)
वहीं, आज से मेट्रो के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। बता दें किआगरा मेट्रो के प्रथम फेज का काम पूरा हो गया है और पहले फेज में मेट्रो के 6 स्टेशन पर शुरुआत की गई है। मेट्रो ट्रेन ताजमहल मेट्रो स्टेशन से लेकर ताजमहल ईस्ट गेट तक चलाई गई है।
![AGRA METRO RAIL : ताजनगरी की खूबसूरती में लगे चार-चांद... अब आगरा मेट्रो ट्रेन में शुरू हुआ लोगों का आवागमन .. जानिए खासियत और किराया 4](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240307_144034.jpg)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो में सफर भी किया। CM योगी से पहले मेट्रो में स्कूली बच्चों को सफर कराया गया। इस दौरान ताजमहल स्टेशन को बहुत सुंदर सजाया गया था। साथ ही आगरा मेट्रो स्टेशन पर ब्रज की संस्कृति नजर आ आई। मेट्रो स्टेशन को सुंदर वॉल पेंटिंग से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजिटर बुक में लिखा कि आगरा वासियों को मेट्रो की बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रिकॉर्ड समय में मेट्रो बनकर तैयार हुई है।
![AGRA METRO RAIL : ताजनगरी की खूबसूरती में लगे चार-चांद... अब आगरा मेट्रो ट्रेन में शुरू हुआ लोगों का आवागमन .. जानिए खासियत और किराया 5](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240307_145846-1024x1024.jpg)
मेट्रो के अंदर से होगा ताज का दीदार
आगरा मेट्रो की सफर के दौरान मेट्रो ट्रेन के अंदर से भी ताजमहल का दीदार हो रहा है।आगरा वासियों के साथ-साथ आगरा आने वाले पर्यटक भी मेट्रो का लुल्फ उठाते नजर आएंगे। आगरा मेट्रो को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है।
![AGRA METRO RAIL : ताजनगरी की खूबसूरती में लगे चार-चांद... अब आगरा मेट्रो ट्रेन में शुरू हुआ लोगों का आवागमन .. जानिए खासियत और किराया 6](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240307_145942-1024x1024.jpg)
ये है आगरा मेट्रो में सफर का किराया
आगरा मेट्रो में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए 10 रुपये किराया देना होगा। अगर आपको 2 स्टेशन तक जाना है तो किराया ₹15 होगा और अगर आपको अगर 3 से 6 स्टेशन तक सफर करना है तो किराया 20 रुपये होगा। आगरा मेट्रो में सफर करने के लिए आपको स्टेशन के हिसाब से टिकट लेना होगा।
![AGRA METRO RAIL : ताजनगरी की खूबसूरती में लगे चार-चांद... अब आगरा मेट्रो ट्रेन में शुरू हुआ लोगों का आवागमन .. जानिए खासियत और किराया 7](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/159236220.jpg)
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़ें :
- RAHUL GANDHI: सुल्तानपुर में MPMLA कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, राजनीतिक साजिश में फंसाए जाने की कही बात
- NEW PLANET DISCOVERED: IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह !.. बताया ब्रह्मांड में है सुपर जुपिटर, लगा रहा तारे का चक्कर
- UP POLICE RE-EXAM: फिर से आयोजित होने जा रही सिपाही भर्ती परीक्षा, अगस्त की इन तारीखों में 2 पालियों में होगी परीक्षा
- BUDGET 2024: देश के आम बजट में उत्तर प्रदेश के लिए कई घोषणाएं, मिलेंगे 2.44 लाख करोड़ रुपये
- UP LEGISLATIVE ASSEMBLY: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बने लाल बिहारी यादव, उप नेता प्रतिपक्ष बने जासमीर अंसारी