PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज के युवाओं ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की आधिकारिक परीक्षाओं में सफलता हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। दारागंज निवासी जुड़वां भाइयों कुशाग्र त्रिपाठी और यशाग्र त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय अंपायरिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर स्टेट पैनल अंपायर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं, दारागंज निवासी प्रितेश सोनकर जहां राज्य स्तरीय स्कोरर बन गए हैं।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक ( प्रबंधन) सोमेश्वर पांडेय ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व आईसीसी अंपायर अनिल चौधरी के निर्देशन एवं देखरेख में हुई यूपीसीए की अंपायरिंग परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 97 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 14 ने सफलता प्राप्त की। वहीं, बीसीसीआई के एजुकेटर और बीसीसीआई अंपायर पी जयपाल के निर्देशन में आयोजित स्कोरिंग परीक्षा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जलों के 33 स्कोरर शामिल हुए, जिनमें से मात्र 5 प्रतिभागी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।
तीनों युवाओं की इस शानदार उपलब्धि पर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन, खेल प्रेमियों और स्थानीय क्रिकेट एवं खेल जगत के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु हैं कुशाग्र और यशाग्र
चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट एकेडमी के सचिव सत्यव्रत सहाय ने बताया कि कुशाग्र और यशाग्र एकेडमी के कोच मोहम्मद आसिफ के प्रशिक्षु हैं। दोनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता, बीसीसीआई स्कोरर और यूपीसीए के स्टेट पैनल अंपायर अखिलेश त्रिपाठी और रंजना त्रिपाठी के पुत्र हैं। दोनों भाइयों ने इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर गाजीपुर मंडल की ओर से इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट पैनल स्कोरर भी हैं रितेश सनकर
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक ( प्रबंधन) सोमेश्वर पांडेय ने बताया कि कानपुर में आयोजित यूपीसीए की राज्य स्तरीय स्कोरिंग परीक्षा में प्रदीप सोनकर और सीमा सोनकर के पुत्र प्रितेश सोनकर भी शामिल हुए थे। वह इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट पैनल स्कोरर भी हैं। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने ही उनका नाम इस परीक्षा के लिए भेजा था। प्रितेश ने स्कोरिंग की बारीकियां बीसीसीआई स्कोरर अखिलेश त्रिपाठी से ही सीखी हैं।
त
