filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.208027; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0002,0.0000; brp_del_sen: 0.1500,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 136.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;zeissColor: bright;

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में थार्नहिल रोड सहित कई पेट्रोल पंप पर इन दिनों वह होर्डिंग्स लगी हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भारत सरकार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से ई-20 पेट्रोल को बढ़िया बताया गया है। इन होर्डिंग्स में वाहनों के लिए ई-20 पेट्रोल के संबंध में लिखा है कि यह कोई प्रयोग नहीं, दुनिया का परखा हुआ ईंधन है। इसके समर्थन में ई-20 पेट्रोल के पूरी दुनिया में व्यापक उपयोग का भी तर्क दिया गया है।

होर्डिंग्स के जरिए बताया जा रहा है कि जापान, थाइलैंड और पैराग्वे सहित कई यूरोपीय देशों में उच्च एथेनॉल मिश्रित ईंधन का उपयोग किया जा रहा है। अमेरिका में ई-10 और ई-15 का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही बेस ब्लेंड और फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के लिए ई-85 का उपयोग किया जा रहा है। होर्डिंग्स के जरिए दी गई जानकारी के मुताबिक ब्राजील में भी कई दशकों से ई-27 का इस्तेमाल हो रहा है।

प्रयागराज और कौशांबी पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री महामंत्री संजय तिवारी ने कहा कि सरकार लगातार यह बता रही है कि ई-20 पेट्रोल से वाहनों को कोई नुकसान नहीं है। इस संबंध में जागरूकता के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को भी कहा है। साथ ही करीब एक महीने से कई जगहों पर यह होर्डिंग्स भी लगा दी गई है। सरकार की ओर से दी गई इन जानकारियों का लोगों पर असर भी पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed