PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: राम नवमी के अवसर पर रविवार शाम प्रयागराज के दारागंज में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान और श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के संयोजन में निकाली गई इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत राधा रमण इंटर कॉलेज से हुई।
यात्रा का शुभारंभ महंत यमुना गिरी, महंत श्रीराम सेवक गिरी एवं मेयर गणेश केसरवानी ने आरती करके की। यात्रा वेणी माधव मंदिर के सामने होकर गुजरी। इस दौरान राम भक्त नाचते भी नजर आए। वहीं, कई स्थानीय लोगों ने अपने घर के सामने से जा रही शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद वितरण भी किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि शोभा यात्रा में ध्वज पताका, ढोल , नगाड़ा, हाथी, घोड़ा, ऊंट, भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली, भगवान शंकर, राधेश्याम, मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती, रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता एवं राम दरबार की मनोहर झांकी शामिल रही।

शोभा यात्रा समिति के संस्थापक प्रकाश चंद्र वैश्य अध्यक्ष सुनील रस्तोगी के नेतृत्व में निकाली गई। इस यात्रा का संचालन कार्याध्यक्ष सुभाष चंद्र वैश्य ने किया। इस शोभा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुनील, अंशुमान, अवधेश चंद्र गुप्ता और डॉ. कृतिका अग्रवाल भी मौजूदगी रही।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
PRAYAGRAJ NEWS: महाकुंभ के समापन के बाद संगम क्षेत्र को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर की सभी सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार
PRAYAGRAJ NEWS: पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व विधायक नीलम करवरिया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
PRAYAGRAJ NEWS: माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन, प्रसिद्ध कवियों ने श्रृंगार एवं वीर रस में किया काव्य पाठ
RAMADAN 2025: माह-ए-रमजान में शब-ए-कद्र के दौरान रात जागकर अल्लाह से दुआ मांगेगे रोजेदार, रहमत बरसने की भी है मान्यता