AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में इन दिनों वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान तो तेज कर दिया गया है। सासनी थाना पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटरऔर वारंटी को गिरफ्तार किया। वो पहले भी अलग–अलग मामलों में जेल जा चुका है।
बता दें कि ये हाथरस में पुलिस अधीक्षक (SP) निपुण अग्रवाल के आदेश के मुताबिक वांछित और वारंटी अपराधियों पर पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे पुलिस का ये बड़ा एक्शन अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में हुआ।
पुलिस ने बताया कि सासनी इलाके के बारह सैनी का रहने वाला खरगेश वार्ष्णेय एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और वारंटी है। ये पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ मारपीट, NDPS और आबकारी अधिनियम जैसी कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बुधवार को खरगेश को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ़्तार किया है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

