AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस:शहर की वसुंधरा एंक्लेव कॉलोनी निवासी व्यक्ति के खाते से साढे नौ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। इस मामले की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके की वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी सत्येन्द्र सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनका व पत्नी का बैंग में संयुक्त खाता है। 8 फरवरी 2024 को उन्होंने एक स्मार्ट प्लंग का ऑर्डर किया था। पलंग खराब निकला, जिस पर कस्टमर केयर पर बात की गई, बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि कस्टूमर सपोर्ट फाइल में एंट्री भर दो तो आपके रूपये वापस होने की कार्यवाही शुरू की जायेगी। उस व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल भेजी गई, जिसे भरकर सबमिट कर दिया। इसके एक घंटे बाद अनजान व्यक्ति द्वारा एवीवीएएल डेस्क डाउनलोड करने को कहा गया। इसके कुछ ही देर बाद बैंक अकाउंट से 43000 रुपये, 456000 रुपये, 60000 रुपये, 50000 रुपये, 34000 रुपये 313000 रुपये कटने का मैसेज आया।
एसपी के निर्देश पर हुआ मुक़दमा दर्ज
9,56,000 रुपए बैंक अकाउंट से किसी के द्वारा ऑनलाइन पार कर दिए गए। इस मामले की शिकायत लेकर सतेंद्र सिंह एसपी के पास पहुंचे। एसपी के निर्देश पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस इस मामले को लेकर फ्राड करने वाले की तलाश में जुटी है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

