AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: ताजनगरी आगरा को मेट्रो की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। आगरा मेट्रो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हरी झंडी दिखाई और आगरा वासियों को मेट्रो की सौगात दे दी। आगरावासी अब मेट्रो का सफर करेंगे। साथ ही आगरा आने वाले पर्यटक भी मेट्रो का लुत्फ उठाएंगे।


वहीं, आज से मेट्रो के द्वार आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। बता दें किआगरा मेट्रो के प्रथम फेज का काम पूरा हो गया है और पहले फेज में मेट्रो के 6 स्टेशन पर शुरुआत की गई है। मेट्रो ट्रेन ताजमहल मेट्रो स्टेशन से लेकर ताजमहल ईस्ट गेट तक चलाई गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो में सफर भी किया। CM योगी से पहले मेट्रो में स्कूली बच्चों को सफर कराया गया। इस दौरान ताजमहल स्टेशन को बहुत सुंदर सजाया गया था। साथ ही आगरा मेट्रो स्टेशन पर ब्रज की संस्कृति नजर आ आई। मेट्रो स्टेशन को सुंदर वॉल पेंटिंग से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजिटर बुक में लिखा कि आगरा वासियों को मेट्रो की बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रिकॉर्ड समय में मेट्रो बनकर तैयार हुई है।

मेट्रो के अंदर से होगा ताज का दीदार
आगरा मेट्रो की सफर के दौरान मेट्रो ट्रेन के अंदर से भी ताजमहल का दीदार हो रहा है।आगरा वासियों के साथ-साथ आगरा आने वाले पर्यटक भी मेट्रो का लुल्फ उठाते नजर आएंगे। आगरा मेट्रो को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है।

ये है आगरा मेट्रो में सफर का किराया
आगरा मेट्रो में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए 10 रुपये किराया देना होगा। अगर आपको 2 स्टेशन तक जाना है तो किराया ₹15 होगा और अगर आपको अगर 3 से 6 स्टेशन तक सफर करना है तो किराया 20 रुपये होगा। आगरा मेट्रो में सफर करने के लिए आपको स्टेशन के हिसाब से टिकट लेना होगा।

UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़ें :
- HOLI 2025: होली के रंग में सराबोर हुई कान्हा की नगरी .. बांके बिहारी मंदिर में सोने की पिचकारी से बरसा रंग.. दर्शन के लिए उमड़े भक्त
- ICC CHAMPIONS TROPHY : चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत.. उत्तर प्रदेश में भी लोगों ने जमकर मनाया जश्न.. सड़कों पर की आतिशबाजी
- UP WEATHER UPDATE: उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार.. अब रात का तापमान भी बढ़ेगा.. होली के दिन ऐसा रहेगा मौसम
- PRAYAGRAJ NEWS: महाकुंभ के समापन के बाद संगम क्षेत्र को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर की सभी सुविधाओं का किया जाएगा विस्तार
- YOGI GOVERNMENT DECISIONS: योगी सरकार का शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला.. गंभीर रोग होने पर 1 लाख रुपये की मदद.. बेटी की शादी के लिए भी बढ़़ाई अनुदान राशि