filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.292217; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 277.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। तेल कंपनियों की ओर से इस संबंध में पिछले एक महीने के दौरान कई बार उपभोक्ताओं के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेज दिया गया है। उपभोक्ताओं को बताया जा रहा है कि ई-केवाईसी नहीं होने पर सरकार की ओर से नियंत्रित कीमत पर मिलने वाला घरेलू एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल पाएगा।

तेल कंपनियों ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी 16 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए ई-केवाईसी पूरा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को कॉल करके, डिलीवरी करने के दौरान और एलपीजी पंचायत आदि के जरिए ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। मोबाइल पर तेल कंपनियों के मैसेज और गैस एजेंसियों के कर्मचारियों के कॉल के बाद लोग लगातार एजेंसियों में पहुंचकर ई-केवाईसी करा भी रहे हैं। वहीं, जिन्हें घर पर खुद से ई-केवाईसी करने के दौरान दिक्कत आ रही है, वो भी एजेंसियों में पहुंंच रहे हैं। वहीं, ई-केवाईसी के लिए लगातार दबाव बनने से मंगलवार को इंडेन की गैस एजेंसियों में सर्वर धीमा चला। साथ ही इंडियन ऑयल के मोबाइल ऐप पर कई बार की कोशिश के बाद ई-केवाईसी हो पा रहा था।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रयागराज के अशोक नगर स्थित एक गैस एजेंसी में पहुंचे धूमनगंज के रहने वाले राम सिंह यादव ने बताया कि वो हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। समय निकालकर रजिस्टर मोबाइल और आधार नंबर के जरिए उन्होंने ई-केवाईसी करा लिया है। इसके लिए बार-बार मैसेज आ रहा था। इसी एजेंसी पर पहुंचे सुलेम सराय के अभिमन्यु कुशवाहा ने बताया कि पिता के निधन के बाद अब मां के नाम कनेक्शन ट्रांसफर करवाकर ई-केवाईसी करवाया हूं। दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रयागराज के कटरा स्थित गैस एजेंसी में पहुंचे रामलखन ने बताया कि उनके एलपीजी कनेक्शन में आधार नंबर सिडिंग नहीं था, जिसे करवाकर ई-केवाईसी करवा रहे हैं। इसी तरह गोविंदपुर की रहने वाली रोहिणी सक्सेना ने कहा कि आने वाले दिनो में घरेलू एलपीजी सिलिंडर मिलता रहे, इसलिए इस संबंध में मैसेज मिलने के बाद कटरा स्थित इंडेन की गैस एजेंसी में आकर ई-केवाईसी करा ली हूं।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के मंडल महामंत्री मोहित मिश्रा ने कहा कि ई-केवाईसी इसलिए जरूरी है कि इससे वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित हो सके। साथ ही सब्सिडी और सरकार की ओर से नियंत्रित घरेलू एलपीजी सिलिंडर की दरों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। तेल कंपनियों से मिले निर्देशों के तहत सभी एजेंसियां अपने उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी करने के काम में जुटी है। हर एजेंसी में हर दिन बड़ी संख्या में लोग ई-केवाईसी कराने पहुंच भी रहे हैं। 

उपभोक्ता तीन तरह से करा सकते हैं ई-केवाईसी

— अपने घर पर ही तेल कंपनियों ( इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के ऐप के जरिए उपभोक्ता ई-केवाईसी कर सकते हैं। भारत गैस की एक एजेंसी के कर्मचारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्ले स्टोर से हैलो बीपीसीएल ऐप डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। इसके बाद लोगो पर क्लिक करके आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें। फिर कंपलीट ई-केवाईसी पर क्लिक करके प्रोसीड पर क्लिक करें। वहीं, इंडेन गैस की एक एजेंसी के कर्मचारी विशाल कुशवाहा ने बताया कि प्ले स्टोर से इंडियन ऑयल वन ऐप इंस्टॉल करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए लॉग-इन करके इंडेन के विकल्प पर जाएं। यहां अपना कंज्यूमर नंबर अंकित करके ई-केवाईसी कर सकते हैं।

— अपने गैस एजेंसी के कार्यालय पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। भारत गैस की एक एजेंसी के मैनेजर कृष्णा पांडेय और इंडेन गैस की एक एजेंसी के मैनजर भुवेश्वर पाठक ने बताया कि इस दौरान आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासबुक और आधार नंबर अपने साथ ले जाना चाहिए।

— एलपीजी सिलिंडर डिलीवरी करने वाले कर्मी के जरिए भी ई-केवाईसी कराया जा सकता है। इंडेन गैस एक एजेंसी के कर्चमारी गुंजन गुप्ता और भारत गैस की एक एजेंसी के कर्मचारी राहुल शुक्ला ने बताया कि इसके लिए डिलीवरी करने वाले कर्मी को रजिस्टर मोबाइल नंबर, कंज्यूमर आईडी और आधार नंबर की जानकारी देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *