अयोध्या में विराट-अनुष्का का आध्यात्मिक दौरा: हनुमानगढ़ी और रामलला मंदिर में किए दर्शनअयोध्या में विराट-अनुष्का का आध्यात्मिक दौरा

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। कपल ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे रामलला के दरबार में दर्शन के लिए रवाना हुए। विराट कोहली इस समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं, जहां उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

हाल ही में बैंगलोर का हैदराबाद टीम के साथ मुकाबला हुआ था। विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों के कारण चर्चा में हैं।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

आपको बता दें कि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके बाद दोनों वृंदावन में नजर आए। वीडियो में अनुष्का शर्मा को पिंक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। अनुष्का और विराट वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के यहां पहुंचे थे। प्रेमानंद महाराज से बात करते हुए विराट और अनुष्का भावुक नजर आए। अनुष्का अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दोनों के वीडियो और फोटो वायरल हुए। अनुष्का और विराट भगवान का नाम जपते नजर आए।

दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम हरियाणा के सेंट्रम होटल में रुकी हुई है। इसके साथ ही विराट ने शनिवार को होटल में अपने परिवार के साथ दिन बिताया। यहां उन्होंने टेबल टेनिस, पिकल बॉल और दूसरे खेलों का लुत्फ़ उठाया। उन्होंने तैराकी भी की। इसके बाद दोनों ने लखनवी खाने का भी लुत्फ़ उठाया।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 शिक्षकों की नौकरी गई, 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

30-31 मई को यूपी में बारिश की संभावना, नौतपा के बीच मिलेगी ठंडक

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *