UP को मिलेगी बड़ी सौगात: वाराणसी-गाजियाबाद के बीच सीधी उड़ानें शुरू, जानिए किरायाUP को मिलेगी बड़ी सौगात:

BABATPUR ZONE BUREAU: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें गुरुवार को शुरू हुईं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 2978 ने एक घंटे की देरी से सुबह 11.05 बजे उड़ान भरी और 120 यात्रियों को लेकर दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरी। यह दोपहर 1 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरी।

फ्लाइट से करें तेज सफर जानें किराया

इसके साथ ही फ्लाइट IX 2979 बनकर दोपहर 1:35 बजे गाजियाबाद से उड़ान भरकर दोपहर 3:10 बजे 150 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंची, और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दूसरी फ्लाइट IX 1187 ने शाम 7:25 बजे गाजियाबाद से उड़ान भरी और 170 यात्रियों को लेकर रात 9 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। यही फ्लाइट IX 1203 बनकर रात 9:30 बजे 80 यात्रियों को लेकर उड़ान भरकर रात 11:05 बजे गाजियाबाद पहुंची।

फ्लाइट
फ्लाइट

बता दें कि फ्लाइट का एकतरफा किराया करीब 3500 रुपये है। हालांकि फ्लेक्सी फेयर के चलते यह बढ़ता-घटता रहता है। फिलहाल वाराणसी और दिल्ली के बीच रोजाना आठ फ्लाइट संचालित होती हैं। दिल्ली जाने वाले यात्री अब इन दोनों फ्लाइट से यात्रा कर सकेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

फिलहाल हिंडन एयरपोर्ट से ज्यादातर फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैं, जो बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोलकाता, गोवा और चेन्नई के बीच संचालित होती हैं। इसके अलावा उड़ान योजना के तहत फ्लाई बिग पंजाब भटिंडा और लुधियाना के बीच उड़ान भरती है। स्टार एयरलाइंस भी यहां से किशनगढ़, नांदेड़ और आदमपुर के बीच उड़ान भरती है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP में अब हर परिवार को मिलेगा अपना घर! योगी सरकार ला रही है नई आवासीय क्रांति योजना

UP: 1800 बिजली कर्मचारियों का रुका वेतन, 19 जिलों के कर्मचारी शामिल… जानिए वजह

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *