HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: अगले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलेंगी। इन तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। बारिश और हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी। वैज्ञानिकों ने बेमौसम बारिश का कारण बताया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक ने बताया कि इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक शुष्क रेखा बनी हुई है।
दरअसल इसके प्रभाव में पूरा उत्तर प्रदेश आ रहा है। साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। चक्रवाती परिसंचरण के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पूर्वी हवाओं और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मिलने से अगले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में मौसम प्रभावित रहने वाला है।
इन जिलों में बिजली गिरने और गरज की संभावना
कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती। बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबांकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मोरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, संभल, बदायूँ और आसपास के इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला उरई रहा है, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे कम तापमान बाराबंकी में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP: युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी पॉलिटेक्निक आवेदन की डेडलाइन बढ़ी

