HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पछुआ हवाओं के थमते ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शनिवार ( 8 मार्च 2025) को 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी है। शनिवार को 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म रहा था।
रविवार ( 9 मार्च 2025) से पुरवाई का असर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा और आने वाले दिनों में जल्दा तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है। होली तक पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी । मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को होली के दौरान उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार का चक्रवात सक्रिय नहीं होगा। होली के दौरान दिन में तीखी धूप होगी और हवाएं भी गर्म रहेंगी। सुबह और शाम को छोड़कर मौसम में ठंड का अहसास नहीं दिखेगा।
बत दें कि शनिवार ( 8 मार्च 2025) को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और इनके आस-पास के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इन इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर होते-होते गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन के दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे रात का तापमान भी बढ़ेगा।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
PRAYAGRAJ NEWS: पंचतत्व में विलीन हुईं पूर्व विधायक नीलम करवरिया, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब