LUCKNOW ZONE BUREAU: उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए हर दिन कुछ न कुछ नए कदम उठा रही है। साइबर क्राइम टीम अब नंबर ब्लॉक करने के साथ ही मोबाइल का IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) भी लॉक करेगी, ताकि उस मोबाइल से दोबारा साइबर क्राइम न हो सके। साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए साइबर क्राइम सेल ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पांचों जोन में पांच हजार से ज्यादा नंबर ब्लॉक कर दिए हैं। अब इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साइबर अपराधी एक ही सिम से कई लोगों को कॉल कर अपने जाल में फंसाते हैं और फिर ठगी करते हैं और पुलिस की साइबर सेल की टीम शिकायत मिलते ही टेलीकॉम कंपनी की मदद से ठगी करने वाले का नंबर ब्लॉक करवा देती है, आपको बता दें कि इसके बावजूद भी जालसाज उसी मोबाइल में दूसरा सिम डालकर दोबारा ठगी करना शुरू कर देते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए साइबर क्राइम सेल ने अपराधी के मोबाइल का IMEI लॉक करने की तैयारी शुरू कर दी है।
ठगी के मामलों होगी कारवाई
इसके लिए जोन के हिसाब से एक पुलिसकर्मी का चयन किया गया है। वह उस जोन के ठगी के मामलों का पता लगा रहा है, फिर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद संबंधित कंपनी से संपर्क कर नंबर ब्लॉक कराए जाएंगे और आईएमईआई नंबर लॉक कराया जाएगा। एसीपी ने बताया कि एक दिन में ठगी में इस्तेमाल पांच हजार नंबर ब्लॉक कराए गए हैं।

खातों में जालसाज मांगते है पैसे
इसके लिए उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि ये नंबर दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता, जयपुर, बिहार समेत अन्य राज्यों के हैं। अब टीम पता लगा रही है कि सबसे ज्यादा सिम कहां के हैं। उस क्षेत्र की पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
साइबर क्राइम सेल ने बैंक से भी संपर्क किया है। जिन खातों में जालसाज पैसे मांगते हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने को कहा गया है कि किसने केवाईसी कराई है। कोई एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर रहा है या नहीं। तीन महीने में केवाईसी अपडेट हो रही है या नहीं। सभी बिंदुओं पर बैंक से बात की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग बैंकों के अकाउंट नंबर निकाले जा रहे हैं। उस पर संपर्क किया जाएगा।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP: 1800 बिजली कर्मचारियों का रुका वेतन, 19 जिलों के कर्मचारी शामिल… जानिए वजह
UP में अब हर परिवार को मिलेगा अपना घर! योगी सरकार ला रही है नई आवासीय क्रांति योजना

