LUCKNOW ZONE BUREAU: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवान विरोधी है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया है। नौजवानों को भ्रमित करने के लिए भाजपा चुनाव के दौरान झूठे वादे करती है। भाजपा ने कभी युवाओं और नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी रोजगार देने का वादा किया था। केंद्र की 11 और प्रदेश की आठ साल सरकार चलाने के बाद भी नौजवानों को दो करोड़ रोजगार और नौकरी नहीं दे पाई।
अखिलेश यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी है। किसने युवाओं को सपने दिखाकर भावनात्मक रूप से छलने का काम किया है। भाजपा सरकार ने भावी प्राथमिक शिक्षकों को मायूस करके, उन्हें प्रयागराज में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकालने के लिए ‘महाधरना’ देने पर मजबूर कर दिया है। सात सालों से डीएलएड की भर्ती न निकालकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि प्राथमिक शिक्षा उसकी प्राथमिकता ही नहीं है। सच्चाई तो ये है कि भाजपा शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी-रोज़गार जैसे बुनियादी मोर्चों पर पूरी तरह फ़ेल साबित हुई है। कुल मिलाकर भाजपा एक नाकामयाब सरकार है।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि अब जनता भाजपा के जुमलों से ऊब चुकी है और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। “हमारी सरकार बनते ही किसानों, युवाओं, मजदूरों और व्यापारियों की सच्ची उम्मीदें पूरी की जाएंगी,” ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में लैपटॉप वितरण, रोजगार मेलों और शिक्षकों की नियमित भर्ती जैसी योजनाएं शुरू की थीं, जिन्हें जनता में आज भी सराहा जाता है। अब पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और लगातार भाजपा को उसके कामकाज के लिए घेर रही है।
सपा मुख्यालय सहित सभी जिलों में सपा कार्यालय में किसानों के मसीहा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 38वी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजधानी में गुरुवार को चौधरी चरण सिंह के चित्र पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उनका विचार था कि भारत की प्रगति ग्रामीण विकास से ही सम्भव हो सकती है। राष्ट्र की संपन्नता के लिए ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति अधिक होने के साथ ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन आवश्यक है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
GOOD NEWS: संस्कृत बन रही बोलचाल की भाषा, Missed Call Yojna से हुआ 1.21 लाख से अधिक लोगों कापंजीकरण