अब मिलेगा चित्रकूट-महोबा से झांसी बांदा तक रोमांच का डबल डोज: यूपी के इन नए हॉटस्पॉट्स पर बढ़ा एडवेंचर का क्रेजयूपी में अब रोमांच का डबल डोज

HIGHLIGHTS NEWS NETWRK:  यूपी की योगी सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। सरकार अब बांधों और जलाशयों को विकसित करने जा रही है। प्रदेश के प्रमुख बांधों और झीलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पर्यटक यहां रिसॉर्ट, बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।

रिसॉर्ट और बोटिंग की सुविधाएं

दरअसल, चित्रकूट, महोबा, सोनभद्र, हमीरपुर, झांसी, सिद्धार्थनगर और बांदा में बड़े बांध हैं। सरकार इन जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियां शुरू करने जा रही है। पर्यटकों के लिए यहां रिसॉर्ट, बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी गतिविधियां विकसित की जाएंगी। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बांधों की सुरक्षा और संरचना पर कोई असर न पड़े।

संस्कृति
संस्कृति

इन बांधों का होगा विकास

खबरों के अनुसार सरकार की योजना चित्रकूट के गुंटा बांध, महोबा के अर्जुन बांध, सोनभद्र के धंधरौल बांध, हमीरपुर के मौड्डा बांध, झांसी के गढ़मऊ झील, सिद्धार्थनगर के मझौली सागर और बंधा के नवाब टैंक को प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग सभी गतिविधियों को विकसित करने में तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

रोजगार के अवसर सृजित होंगे

सरकार का मानना ​​है कि इन बांधों और जलाशयों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही यहां होटल और रेस्टोरेंट बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। परिवहन और गाइड सेवाओं में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP: युवाओं के लिए खुशखबरी! यूपी पॉलिटेक्निक आवेदन की डेडलाइन बढ़ी

UP WEATHER UPDATE: तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा! यूपी के 60 जिले हाई अलर्ट पर

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *