GORAKHPUR ZONE BUREAU : उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की पहली शर्त है संवाद और संवाद के माध्यम से ही समस्याओं का निराकरण कर कारोबारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और जीवन सुगमता,ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में बने नगरीय सेवा केंद्र अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं दे सकें। कॉमनमैन ,आमजन की अधिक से अधिक सुनवाई कर सकें,यही लोकतंत्र की सफलता का मूल है। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 14.22 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सामान्य नागरिक के तौर पर नहीं देखा जाता है बल्किजनता जनार्दन कहकर संबोधित किया जाता है। हमें लोकतंत्र की इसी भावना को अंगीकार कर आगे बढ़ना होगा। योगी ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के अमृत वर्ष में इसने 200 वर्षों तक शासन करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया था और अब यह जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

योगी सरकार का खास प्लान, जल्द बनेंगे 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड…जारी किए निर्देश

OPERATION SINDOOR: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, DGP प्रशांत कुमार ने दिए सख्त निर्देश

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *